भीलवाड़ा में नवरात्रि स्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती, दुर्गाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, पूरे जिले में कानून व्यवस्था की निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार सुभाषनगर एवं सदर थाना क्षेत्र के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा प्रमोद सिरवी तथा नायब तहसीलदार परमजीत सिंह भाटी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी भीलवाड़ा तहसीलदार दिनेश कुमार साउ और तहसीलदार, भू-अभिलेख लालाराम मीणा को सौंपी गई है। वहीं, गांधीनगर, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार, नगर विकास न्यास राम सिंह गुर्जर तथा सहायक भू प्रबंध अधिकारी विनोद कुमार गोखरू को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और त्योहारों एवं संबंधित अवसरों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार निगरानी रखेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन निर्धारित थाना क्षेत्रों के अलावा जिले के अन्य स्थानों पर संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूरी निगरानी रखेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार सभी उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाओं और संसाधनों का नियोजन सुनिश्चित करेंगे।

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भीलवाड़ा श्रीमती प्रतिभा देवठिया को भीलवाड़ा शहर का प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) भीलवाड़ा डॉ. हरीतिमा को भीलवाड़ा शहर को छोड़कर संपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन की ओर से की गई इस नियुक्ति व्यवस्था के तहत भीलवाड़ा शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था की निगरानी, अधिकारियों के बीच समन्वय और किसी भी महत्वपूर्ण घटना पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story