भीलवाड़ा: फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉन्वेंट स्कूल का उद्घाटन
भीलवाड़ा की मोहम्मदी कॉलोनी में फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए स्कूल का शुभारंभ किया है।

भीलवाड़ा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारी, अतिथि और गणमान्य नागरिक।
भीलवाड़ा। मोहम्मदी कॉलोनी, शास्त्री नगर में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से रविवार को फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित 'फातिमा कॉन्वेंट स्कूल' का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। ज्ञान के इस नए केंद्र के शुभारंभ की सदारत मौलाना हाफिज सलीम अकबरी ने की और कार्यक्रम की शुरुआत रस्म-ए-फ़ातिहा के साथ की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी रियाज़ खान ने ट्रस्ट के गठन, उसके सामाजिक उद्देश्यों और भावी शिक्षण योजनाओं का विस्तार से खाका खींचा। उन्होंने विद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए नवनियुक्त प्राचार्या परवीन बोहरा का सभी अतिथियों और अभिभावकों से परिचय कराया। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी जनाब याकूब मोहम्मद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जामा मस्जिद के मौलाना हफीजुर्रहमान, डॉ. फरियाद, डॉ. रमज़ान क़यामखानी एवं इदरीस पठान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
प्राचार्या परवीन बोहरा ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए संस्थान के विजन को साझा किया। इस दौरान विद्यालय में प्रथम प्रवेश लेने वाली छात्रा फ़ातिमा शेख और आयशा फ़ातिमा का ट्रस्ट की ओर से गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ज़ाकिर हुसैन तंवर, महासचिव रियाज खान, कोषाध्यक्ष फरीद बागवान, रफीक शेख, सलीम रज़ा, हाजी शरीफ पठान, अरशद रहमान, हाजी असलम छीपा, नूर इलाही, हाजी अशफ़ाक, असलम शेख, रफ़ीक़ यूआईटी, उमर नागौरी, डॉ. तौसीफ़, गुलाम नबी बागवान, खलील रहमान एवं हाजी निजाम बीफोरयू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में ज़ुबैर रिज़वी, उबैद रज़ा एवं जुनैद बागवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के अंत में संस्था के अध्यक्ष डॉ. जाकिर हुसैन तंवर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं पधारे हुए नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए इस शैक्षणिक पहल के सफल भविष्य की कामना की।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
