भीलवाड़ा के स्थानीय मोहम्मदी कॉलोनी स्थित फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में आज का दिन विद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हुआ। बच्चों को आधुनिक, तकनीकी और विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूल में नए स्मार्ट क्लास रूम के अंतर्गत अत्याधुनिक डिजिटल बोर्ड का भव्य उद्घाटन किया गया।

फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट के वरिष्ठ एवं आदरणीय सदस्य जनाब इदरीश खान पठान साहब एवं जनाब बरकत अली साहब अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने स्कूल प्रशासन की दूरदर्शी पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अत्याधुनिक डिजिटल बोर्ड की शुरुआत से बच्चों के सीखने का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा। अब विद्यार्थी पारंपरिक किताबों के साथ-साथ उच्च स्तरीय विजुअल्स, ग्राफिक्स और इंटरैक्टिव तकनीक के माध्यम से कठिन विषयों को भी आसानी से समझ सकेंगे। स्मार्ट क्लास रूम बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगा।

इस गौरवमयी अवसर पर फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट के तमाम सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुई यह तकनीकी पहल शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story