भीलवाड़ा के शास्त्री नगर की मोहम्मदी कॉलोनी स्थित फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रातः 11 बजे आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. फरजाना सिद्दीकी एवं शिक्षा अधिकारी खुर्शीदा बानो ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. फरियाद, डॉ. रमजान कायमखानी, इदरीश पठान, रफीक नागौरी एवं सलीम रंगरेज मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ज़ाकिर हुसैन तंवर ने विद्यार्थियों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च संस्कारों के समन्वय पर जोर दिया। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेट्री रियाज़ खान ने शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में ट्रस्ट की निरंतर उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं ज्वाइंट सेक्रेट्री सलीम रज़ा ने छात्र जीवन में अनुशासन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों (को-करिकुलर एक्टिविटीज) की महत्ता बताई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट सदस्य रफीक शेख, सलीम देशवाली, अरशद रहमान, हाजी अशफ़ाक़, फारुख मंसूरी, उमर नागौरी, एडवोकेट मुबारिक, मो. रकीब, असलम सिलावट, लतीफ रंगरेज सहित स्कूल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

समारोह के समापन पर विद्यालय की प्रिंसिपल परवीन बोहरा ने सभी आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को विद्यार्थियों के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

Next Story