भीलवाड़ा। शहर की आर.के. कॉलोनी निवासी स्व. विनोद कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन के पश्चात, उनके शोकाकुल परिवार ने मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मरणोपरांत नेत्रदान का पुनीत निर्णय लिया। इस प्रेरक कदम से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में पुनः उजाला आने की उम्मीद है।

नेत्रदान की यह प्रक्रिया लायन्स क्लब भीलवाड़ा एवं आई बैंक सोसायटी के सहयोग से आरसी व्यास स्थित स्काई मैक्स हॉस्पिटल में संपन्न हुई। लायन्स क्लब भीलवाड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने बताया कि स्व. विनोद कुमार गुप्ता के पुत्र धीरज गुप्ता, भांजे अमित अग्रवाल, दामाद मुकेश गोयल एवं समस्त परिवारजनों ने अंधत्व निवारण के उद्देश्य से मरणोपरांत नेत्रदान हेतु सहमति प्रदान की। संकट की इस घड़ी में परिवार द्वारा लिया गया यह साहसी एवं प्रेरणादायी निर्णय समाज के लिए एक मिसाल बना है।

यह पुनीत कार्य लायन्स क्लब वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान (जयपुर) भीलवाड़ा चैप्टर एवं लायन्स आई बैंक की टीम द्वारा तत्परता से पूरा किया गया। लायन पवन पंवार एवं विनोद कुमार जैन के नेतृत्व में टीम ने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जयपुर के नेत्र सहायक शांतनु महावर, राकेश दुग्गड एवं कैलाश चंद्र शर्मा ने स्काई मैक्स हॉस्पिटल पहुंचकर नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया को ससम्मान पूर्ण किया। संकलित कॉर्निया को सुरक्षित रूप से जयपुर भेजा गया है, जहां प्रत्यारोपण के माध्यम से दो नेत्रहीनों को नई दृष्टि प्राप्त होगी।

इस मानवीय कार्य के लिए लायन्स आई हॉस्पिटल के प्रभारी लायन एल.बी. रांका, लायन्स क्लब वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष जे.के. बागोरिया, अध्यक्ष लायन पवन पवार एडवोकेट एवं लायन्स आई बैंक के प्रभारी लायन विनोद कुमार जैन ने गुप्ता परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि ‘नेत्रदान महादान’ है और गुप्ता परिवार का यह निर्णय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन को रोशन करने का कार्य करेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story