भीलवाड़ा: निधन के बाद मूंदड़ा परिवार ने पेश की मिसाल, नेत्रदान कर दी किसी को नई रोशनी
भीलवाड़ा के विद्युत नगर में निधन के बाद मूंदड़ा परिवार ने नेत्रदान कर समाज के लिए बड़ी मिसाल पेश की है। रामस्नेही चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। जानिए, कैसे एक परिवार ने दुख के समय भी दूसरों को रोशनी दी।

भीलवाड़ा के विद्युत नगर में परिजनों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र दिखाते हुए दिवंगत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भीलवाड़ा। आठ जुलाई 2026 को विद्युत नगर निवासी श्रीमती शान्ता देवी धर्मपत्नी श्री रामस्वरूप जी मूंदड़ा के निधन के बाद उनके शोकाकुल परिजनों ने समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों ने आपसी सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया। रामस्नेही चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिस्ठा छीपा के निर्देशन में नेत्र सहायक चेतन भट्ट द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। नेत्रदान महादान के संकल्प को साकार करते हुए परिवार द्वारा किए गए इस निर्णय की सर्वत्र सराहना की जा रही है। रामस्नेही चिकित्सालय ने इस पुनीत एवं प्रेरणास्पद कार्य के लिए मूंदड़ा परिवार को साधुवाद देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चिकित्सालय प्रबंधन ने कहा कि अंधत्व निवारण की दिशा में परिवार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर परिवार के इष्टमित्र व समाजबंधु उपस्थित रहे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
