जिले के बनेड़ा क्षेत्र के लसाड़िया गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। अपने घर के बाड़े में मवेशियों को चारा डाल रही 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर अचानक एक पशु ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लसाड़िया गांव निवासी लादी देवी (87) पत्नी कान्हा भील रोजाना की तरह अपने घर के बाड़े में बंधे पशुओं को घास डालने गई थीं। इसी दौरान एक पशु ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में पशु के सींगों से लगी गंभीर चोटों के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। अधिक उम्र होने के कारण वह स्वयं को संभाल नहीं सकीं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बनेड़ा राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस पायलट प्रकाश कुमावत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बनेड़ा अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद लसाड़िया गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक सामान्य दैनिक कार्य के दौरान हुई इस दुखद घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story