भीलवाड़ा में “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान शुरू, मानसून में लगाए जाएंगे 500 पौधे
भीलवाड़ा में पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान शुरू किया। इस मानसून शहर में 500 पौधे लगाए जाएंगे और उनकी नियमित देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

तस्वीर में पूर्वांचल जनचेतना समिति की महिला सदस्य भीलवाड़ा में एक पेड़ के नीचे हाथों में पौधे थामे नजर आ रही हैं।
भीलवाड़ा में प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, मौखमपुरा, आजाद नगर, गांधीनगर, भीलवाड़ा में पौधारोपण के साथ हुई।
पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस मानसून पूरे भीलवाड़ा शहर में 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अभियान का उद्देश्य शहर को हराभरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए समाज को प्रेरित करना है।
कार्यक्रम संरक्षक श्री रजनीश जी वर्मा के मार्गदर्शन और अनुराधा झा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अनुराधा झा ने कहा, “एक पौधा केवल मिट्टी में लगाया गया पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वच्छ हवा और छांव का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि इस मानसून लगाए जाने वाला प्रत्येक पौधा सुरक्षित रहे और भविष्य में एक मजबूत वृक्ष बने।”
उन्होंने कहा कि “एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान के माध्यम से समिति लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास कर रही है। 500 पौधों का यह संकल्प भीलवाड़ा को हरित और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पौधारोपण कार्यक्रम में मीना देवी झा, शिल्पी सिंह, अनामिका पंडित, अंबिका पंडित, पार्वती प्रजापत, सुनीता पासवान, कविता सेन, लीला कन्नौज, अनुष्का सेन, पिंकी, भूपेंद्र सोनी, पिंकी सोनी, आशीष जी सोनी, वैभव जी जोशी, सुनील झा, सावित्री देवी, निर्मला देवी, जानकी देवी, अनिता देवी, प्रियंका देवी, रेखा देवी, पूनम झा, मनीषा शर्मा एवं आशा बेरवा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी इस मानसून कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें। समिति के अनुसार, आज लगाया गया एक पौधा आने वाले कल में किसी के लिए छांव, किसी के लिए स्वच्छ हवा और पूरी पीढ़ी के लिए जीवन का आधार बन सकता है।
“एक पौधा भविष्य के नाम — आज का संकल्प, कल की हरियाली।”

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
