एक पौधा, हजार खुशियां अभियान के तहत भीलवाड़ा में हुआ विशाल पौधारोपण
भीलवाड़ा में ‘एक पौधा, हजार खुशियां’ अभियान के तहत विशाल पौधारोपण हुआ। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

तस्वीर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान बैनर के पास खड़े लोग नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘एक पौधा, हजार खुशियां’ अभियान के तहत मृत्युंजय सेवा संस्थान, ए सेक्टर पंचवटी की ओर से विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और संस्था सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
संस्था सचिव भरत कुमार व्यास ने बताया कि मृत्युंजय सेवा संस्थान सामाजिक सरोकारों के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रही है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक अशोक कोठारी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मीनारायण तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जीनगर ने शिरकत की। अतिथियों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर व्यास पंडित राजेंद्र व्यास ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्क की परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं से भी सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक, कोषाध्यक्ष हस्तीमल, सुनील आंचलिया, संरक्षक शोभालाल शर्मा, श्याम सुंदर जी भट्ट और सुनील तिवारी सहित मंदिर समिति के दुर्गेश सोनी, राहुल जोशी, मनीष सोनी, रवि दाधीच और भागचंद त्रिवेदी मौजूद रहे। महिला मंडल की ओर से अधिवक्ता शालू जैन, आशा सोनी, सुनयना व्यास, प्रतिभा दाधीच सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से मृत्युंजय सेवा संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
