भीलवाड़ा। अजमेर-कोटा बाईपास पर रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पहचान कोटा जिले के मोडक थाना क्षेत्र के हमऊ गांव निवासी दीपराज गुर्जर (25) पुत्र सत्यवान गुर्जर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दीपराज गुर्जर रविवार शाम लकडेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित एक पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अजमेर-कोटा बाईपास पर सामने से आ रहे तेज गति और अनियंत्रित डंपर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दीपराज गुर्जर ERCP में कार्यरत था। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले दीपराज की सड़क हादसे में अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक के पिता सत्यवान गुर्जर ने डंपर चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जांच जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story