भीलवाड़ा में बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के तहत नगर निगम ने गंगापुर रोड पर व्यापक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने और नाले की सफाई का कार्य संपन्न किया।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि गंगापुर तिराहे से शनि देव मंदिर तक नाले पर किए गए अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए निगम ने लगभग 100 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई की और जल प्रवाह को सुचारु किया।

आयुक्त ने यह भी बताया कि शहर में बरसात से पूर्व सभी नालों की पूर्ण सफाई का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और सड़कों पर पानी न रुके। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस कार्रवाई को शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी मानसून में नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story