22 क्विंटल डोडा चूरा तस्करी का इनामी मुकेश गुर्जर भीलवाड़ा में गिरफ्तार
गुलाबपुरा पुलिस और डीएसटी ने 10 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा, मई 2024 में ट्रेलर में सीमेंट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था भारी मात्रा में मादक पदार्थ।

भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के आदेशानुसार वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुलाबपुरा पुलिस ने डीएसटी और साइबर सेल की मदद से मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपित मुकेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
सीमेंट के कट्टों के नीचे छिपाया था 22 क्विंटल जहर
घटना 18 मई 2024 की है, जब तत्कालीन आसींद थानाधिकारी ने गश्त के दौरान एक ट्रेलर को रुकवाया था। ट्रेलर की तलाशी लेने पर सीमेंट के कट्टों के नीचे छिपाए गए डोडा चूरा के 109 कट्टे बरामद हुए थे, जिनका कुल वजन 22 क्विंटल था। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर दबोचा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन और गुलाबपुरा थानाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल और डीएसटी के सहयोग से तकनीकी माध्यमों और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल करते हुए आरोपी का पीछा किया और अंतत: चित्तौडग़ढ़ जिले के पारसोली थाने के तोरनिया निवासी मुकेश गुर्जर 26 पुत्र मांगीलाल गुर्जर को दबोच लिया। बता दें कि इस प्रकरण में पूर्व में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
