पुलिस कार्रवाई और रिमांड

पुलिस ने डॉक्टर के ही निजी अस्पताल में कार्यरत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उन्हें अदालत के आदेश से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी भी शामिल था, जिसने डॉक्टर को फोन पर धमकाया था।


गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

पुलिस ने इस मामले में फिरौती मांगने और साजिश रचने के आरोप में निम्नलिखित आरोपितों को गिरफ्तार किया है:

  • मोहम्मद इमरान नीलगर (20) पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी: मुस्तफा नगर, पुर
  • अजय (24) पुत्र बक्शु जाट, निवासी: अगरपुरा
  • जफर अहमद (40) पुत्र सफीक अहमद, निवासी: बहाला गुलमंडी
  • जगदीश (26) पुत्र मोहन बैरवा, निवासी: जित्याखेड़ी

हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी की भूमिका

थाना प्रभारी कैलाशकुमार विश्नौई ने बताया कि — "मुख्य आरोपित इमरान और अजय ने ही डॉक्टर को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई थी। बाद में दो और साथियों जफर व जगदीश को इसमें शामिल किया।"

जब डॉक्टर उनके झांसे में नहीं आए, तो इमरान ने अपने परिचित और कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी की एंट्री करवाई। सिकंदर ने डॉक्टर को कॉल कर राशि देने के लिए धमकाया। पुलिस की टीमें फरार सिकंदर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


आगामी जांच के बिंदु

रिमांड के दौरान मोबाइल और वीडियो की जांच होगी। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपितों के मोबाइल फोन की बारीकी से जांच करेगी। मुख्य उद्देश्य उस कथित वीडियो के स्रोत का पता लगाना है, जिसके जरिए डॉक्टर को बर्बाद करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि इस गिरोह के तार शहर के अन्य किन अपराधियों से जुड़े हुए हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story