भीलवाड़ा। हजरत दीवाना शाह के उर्स मेले में शामिल होने वाले जायरीनों और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने उर्स मेले के दौरान कपासन रेलवे स्टेशन पर 7 रेलसेवाओं को अस्थाई ठहराव देने की घोषणा की है।

रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 21 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उर्स मेले में आने-जाने वाले जायरीन और अन्य यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर सिटी (19665), उदयपुर सिटी-खजुराहो (19666), बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी (22901), उदयपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस (22902), शालीमार-उदयपुर सिटी (20972), जयपुर-असारवा (12981) तथा असारवा-जयपुर (12982) रेलसेवाओं को कपासन रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि उर्स मेले में शामिल होने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को अधिक सुगम बना सकेंगे। रेलवे का यह अस्थाई ठहराव मेले के दौरान यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story