भीलवाड़ा में दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विजेता होंगे सम्मानित, यूनेस्को का स्नेह मिलन समारोह भी होगा
जिला यूनेस्को एसोसिएशन और जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल रॉयल एम्बेसी में आयोजित समारोह में महापौर व प्रशासनिक अधिकारी विजेता बाजारों को पुरस्कृत करेंगे।

भीलवाड़ा में दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ यूनेस्को सदस्यों के बीच स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार वितरण एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह 29 नवंबर, रविवार को शाम 4 बजे लैण्डमार्क स्थित होटल रॉयल एम्बेसी में आयोजित होगा।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि समारोह में नगर निगम की महापौर जसवंत कंवर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा तथा विश्वकर्मा पेट्रोकैम के रतन जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
चयन समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2026 के सामूहिक सजावट वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नेताजी सुभाष मार्केट, द्वितीय स्थान पर रहे सदर बाजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले लाल बहादूर शास्त्री बाजार को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सर्कल सजावट और व्यक्तिगत सजावट वर्ग के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले यूनेस्को सदस्यों का दीपावली स्नेह मिलन भी आयोजित होगा। इसमें यूनेस्को के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। समारोह में दीपावली सजावट प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के साथ सदस्यों के बीच आपसी मेल-मिलाप का अवसर भी मिलेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
