भीलवाड़ा दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं का होगा सम्मान
जिला यूनेस्को एसोसिएशन व जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दीपावली स्नेह मिलन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र मिलेंगे।

29 नवंबर को होटल रॉयल एम्बेसी में स्नेह मिलन व पुरस्कार समारोह होगा।
भीलवाड़ा में दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह 29 नवंबर, रविवार को लैण्डमार्क स्थित होटल रॉयल एम्बेसी में शाम 4 बजे आयोजित होगा।
प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि समारोह में दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2026 के विभिन्न वर्गों में विजेता रहे प्रतिभागियों और संस्थानों को शिल्ड, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सामूहिक सजावट श्रेणी में नेताजी सुभाष मार्केट ने प्रथम, सदर बाजार ने द्वितीय और लाल बहादूर शास्त्री मार्केट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, सर्कल सजावट श्रेणी में सूचना केन्द्र चौराहा प्रथम, गोल प्याऊ चौराहा द्वितीय और राजीव गांधी चौराहा तृतीय स्थान पर रहे।
व्यक्तिगत सजावट श्रेणी में राजस्थान टेंट हाउस (स्वागत द्वार) ने प्रथम, आरआर ऑर्नामेंट ने द्वितीय और मानवी टेंट हाउस (स्वागत द्वार) ने तृतीय स्थान हासिल किया है। समारोह में विश्वकर्मा पेट्रोकैम प्राईवेट लि. सहप्रायोजक के रूप में भागीदारी निभाएंगे।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल एवं सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि निर्णायक मण्डल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी विजेताओं को दीपावली स्नेह मिलन समारोह में ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के माध्यम से दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2026 के विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
