दीपावली पर्व से पहले शहर की जनसुविधाओं और नागरिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को लेकर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमाणी और निगम आयुक्त कमल सिंह यादव के साथ बैठक की। बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और आगामी दिनों में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में शहर की सड़कों पर घूम रहे गौवंश, विभिन्न कॉलोनियों में कुत्तों की समस्या, सड़कों पर गड्ढे, सीवरेज से जुड़ी समस्याएं, सड़क एवं नालियों की सफाई और कॉलोनियों के उद्यानों के उचित रखरखाव सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।

विधायक अशोक कोठारी ने अधिकारियों से कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने विशेष रूप से दीपावली से पहले शहर की साफ-सफाई, सड़कों, नालियों, सीवरेज और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने बैठक में आश्वस्त किया कि शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी एक माह के भीतर भीलवाड़ा शहर में सकारात्मक परिवर्तन आमजन को नजर आने लगेगा।

महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही।

बैठक में विधायक अशोक कोठारी के साथ विश्व प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, विधायक वरिष्ठ मीडिया प्रभारी सत्यम शर्मा, निजी सहायक गजेंद्र सिंह एवं संजय राठी उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story