भीलवाड़ा जिले में पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत प्रथम चरण के लिए निर्वाचन की लोकसूचना 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार तथा द्वितीय चरण के लिए 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जारी की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 24 अक्टूबर 2026, शनिवार तथा द्वितीय चरण के लिए 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्र प्रातः 8ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। संवीक्षा पूर्वाह्न 11ः30 बजे से होगी, जबकि नाम वापसी का समय अपराह्न 2ः00 बजे तक निर्धारित है। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन अपराह्न 2ः00 बजे के तुरंत पश्चात किया जाएगा।

पंच एवं सरपंच पद के लिए प्रथम चरण में 25 अक्टूबर 2026, रविवार तथा द्वितीय चरण में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 7ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक रहेगा। पंच एवं सरपंच पद के लिए मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी।

उपसरपंच का चुनाव प्रथम चरण में 26 अक्टूबर 2026, सोमवार तथा द्वितीय चरण में 01 नवंबर 2026, रविवार को संपन्न होगा। इस तरह जिले में पंच, सरपंच और उपसरपंच पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित चरणों और तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story