राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन तथा सचिव रश्मि आर्य ने शुक्रवार को जिला कारागृह, भीलवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और विधिक सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन ने जेल अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह फौजदार एवं जेल चिकित्सक से बंदियों के स्वास्थ्य तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। इसके साथ ही जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें विधिक सहायता के तहत निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के लिए आवेदन करवाया जाए।

निरीक्षण के दौरान जेलर हीरालाल गुर्जर, निर्मल दुग्गड़, दीपक अग्रवाल सहित जेल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण में बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता और विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story