भीलवाड़ा। 3 अगस्त 2026, सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) की महत्वपूर्ण साधारण सभा की बैठक हरणी महादेव स्थित सोनी (माहेश्वरी) धर्मशाला में जिलाध्यक्ष रामलाल जाट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, जिलाध्यक्ष रामलाल जाट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि धरातल पर पसीना बहाने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की ताकत है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत राज और निकाय चुनाव केवल चुनाव नहीं, बल्कि जनता के हक और स्वाभिमान की लड़ाई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और अब समय आ गया है कि वे गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी जाकर जनता के बीच संगठन की पकड़ को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैदान में केवल औपचारिकता निभाने नहीं, बल्कि जीत का परचम फहराने उतरेगी और यदि बूथ मजबूत होगा तो कोई भी ताकत कांग्रेस को भीलवाड़ा में ऐतिहासिक विजय हासिल करने से नहीं रोक सकती।

राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा।

बैठक में जिला सह प्रभारी कैलाश झालीवाल तथा मांडल विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दोनों नेताओं ने आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के सफल समापन के बाद जिलाध्यक्ष रामलाल जाट सहित उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हरणी महादेव स्थित शिव मंदिर पहुंचकर सावन के पवित्र माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान महादेव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जिले की समृद्धि, खुशहाली और शांति की प्रार्थना भी की।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, राजेंद्र त्रिवेदी, नरेंद्र रेगर, विधायक प्रत्याशी दुर्गेश शर्मा, महेश सोनी, भंवर गर्ग, प्रद्युमन सिंह, मधु जाजू, सुशीला सालवी, श्याम लाल पुरोहित, सुमित कालिया, शंकर लाल कुमावत, विजय सिंह, गजमल जाट, गोवर्धन गुर्जर, विभा माथुर, चेतन डीडवानिया, लखाराम गुर्जर, शंकर लाल जाट, मोनू त्रिवेदी, संदीप जीनगर, बाल मुकुंद तोषनीवाल, चेतन पेसवानी, जितेंद्र मूंदड़ा, रमेश कुमार सेन, दुर्गापाल सिंह, श्याम लाल गुर्जर, चंद्र प्रकाश अमरवाल, भैरू लाल बैरवा, राजू डिडवानिया, प्रदीप कुमार व्यास, महावीर लढ़ा, अशोक जैन, अर्चना दुबे, मनोज जाट, लक्ष्मण कीर, राजकुमार बैरवा, कन्हैया लाल जाट, ओम प्रकाश तेली और कैलाश चंद्र भील सहित पीसीसी सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर एवं इकाई अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी तथा सहकारिता एवं स्थानीय निकायों के वर्तमान एवं पूर्व प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story