भीलवाड़ा जिले ने डिजिटल अंगदान प्रतिज्ञा (Digital Organ Donation Pledge) अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO), जयपुर की ओर से जिला प्रशासन भीलवाड़ा को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) श्री संजीव शर्मा तथा एमजी हॉस्पिटल के पीएमओ के नेतृत्व में जिले की टीम ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।

एसओटीटीओ, जयपुर की ओर से जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू को भेजे गए पत्र में इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया गया है कि डिजिटल अंगदान प्रतिज्ञा अभियान में भीलवाड़ा के प्रथम स्थान पर रहने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन को 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के न्यू एकेडमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय भारतीय अंगदान दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने इस सफलता का श्रेय जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एमजी हॉस्पिटल के पीएमओ, चिकित्सा विभाग की पूरी टीम, सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और जिले की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जिले में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

सीएमएचओ श्री संजीव शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में अंगदान को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस अभियान में प्रशासन, चिकित्सा विभाग, विभिन्न संस्थाओं और आमजन की सहभागिता से भीलवाड़ा ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

डिजिटल अंगदान प्रतिज्ञा अभियान में मिली यह उपलब्धि जिले में अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राज्य स्तरीय भारतीय अंगदान दिवस समारोह में भीलवाड़ा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story