भीलवाड़ा: देवरिया बालाजी आश्रम में महायज्ञ संपन्न, गौरव दास जी बने नए महंत
श्री देवरिया बालाजी आश्रम में मारूति महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ गंगा दशहरा पर आयोजित समारोह में श्री गौरव दास जी महाराज को महंताई सौंपी गई।

भीलवाड़ा के श्री देवरिया बालाजी आश्रम प्रांगण में श्री मारूति महायज्ञ की पूर्णाहुति और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक समारोह के दौरान भोजन प्रसाद ग्रहण करते संत समाज और श्रद्धालु।
भीलवाड़ा के स्थानीय श्री देवरिया बालाजी आश्रम प्रांगण में श्री महंत कृष्णदास जी के सानिध्य में आयोजित सप्त दिवसीय श्री मारूति महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं श्री गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति के बीच आयोजित इस समारोह में श्री महामण्डलेश्वर श्री गौरव दास जी महाराज को विधि-विधान के साथ महंताई सौंपी गई।
समस्त मेवाड़ मण्डल के श्री महंतों की उपस्थिति में श्री गणेश मंदिर में चादर की रस्म पूर्ण वैदिक विधि से संपन्न कराई गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्री महंत मदन मोहन दास जी महाराज (रायपुर), संतदास जी महाराज (झाड़ोल), सीताराम दास जी महाराज, राम सागर दास जी महाराज, श्यामसुन्दर दास जी उर्फ लाल बाबा तथा महंत आशुतोष दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता निभाई और श्री गौरव दास जी महाराज को आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजन में व्यास गद्दी पर पण्डित धर्मनारायण एवं पण्डित देवेन्द्र दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर भैरूलाल माली, चितवन व्यास, धर्मराज खण्डेलवाल, प्रकाश डालमिया, डॉ. डी.एल. काष्ट, राकेश दरक, शिव तोषनीवाल, महेश छापरवाल, राधेश्याम पलवानिया, सुनील अग्रवाल, अंकित अजमेरा, चन्द्रवीर सिंह जगपुरा, महावीर खण्डेलवाल, रमेश बिड़ला, आयुष जैन, रामपाल असावा, दीपेन्द्र पंवार, अभिषेक गग्गड़, संदीप, दीपक जाट, गिरीराज जीनगर और लंकेश पाराशर सहित सैकड़ों श्रद्धालु, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
सप्त दिवसीय श्री मारूति महायज्ञ की पूर्णाहुति और महंताई रस्म के साथ संपन्न हुआ यह धार्मिक आयोजन मेवाड़ क्षेत्र की आध्यात्मिक परंपरा, संत संस्कृति और धार्मिक एकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा, जहां संत समाज और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से धर्म एवं परंपरा के संरक्षण का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
