भीलवाड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त जिला शिक्षाधिकारी डॉ. रामेश्वर जीनगर के पदभार ग्रहण के अवसर पर भीलवाड़ा जिला निजी शिक्षण संस्थान के बैनर तले जिले के निजी स्कूल संचालकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. जीनगर का दुपट्टा (अर्पणा) एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

पदभार ग्रहण करने के बाद जिला शिक्षाधिकारी डॉ. रामेश्वर जीनगर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी निजी स्कूल संचालकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले के सभी निजी स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

डॉ. रामेश्वर जीनगर ने विशेष रूप से कहा कि आर.टी.ई. के भुगतान तथा बिलों के सत्यापन में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का निस्तारण शीघ्र अति शीघ्र किया जाएगा, ताकि संबंधित संस्थानों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

गरिमामय स्वागत कार्यक्रम में जिले के प्रमुख शिक्षाविद एवं निजी स्कूल संचालक भी उपस्थित रहे। इनमें भुवनेश तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह, महेश राठौड़, सुनील बैरवा, विजयेश पहाड़िया, आरिफ मोहम्मद और दिनेश गौड़ सहित कई गणमान्य संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला शिक्षाधिकारी के स्वागत के साथ जिले में निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़े विभिन्न विषयों के समाधान को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएं भी व्यक्त की गईं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story