भीलवाड़ा: दांडी मार्च दिवस पर गांधी जीवन दर्शन समिति ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और मुखर्जी उद्यान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में दांडी मार्च दिवस के अवसर पर स्थापित मूर्तियों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी एवं अन्य गांधीवादी विचारक।
भीलवाड़ा 12 मार्च। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में दांडी मार्च दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट भीलवाड़ा के परिसर में स्थापित दांडी मार्च के यात्रियों की मूर्तियों को माल्यार्पण कर दांडी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इससे पूर्व सभी गांधी विचारक मुखर्जी उद्यान में एकत्रित हुऐ जहाँ पर दांडी मार्च विषय पर संगोष्ठी की गयी। संगोष्ठी का संचालन सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने किया।
दांडी मार्च और सविनय अवज्ञा आंदोलन पर संगोष्ठी
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने दांडी मार्च (12 मार्च से 6 अप्रेल 1930) पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि "अंग्रेजों द्वारा नमक बनाने पर रोक लगा दी थी जिसके विरोध में गांधी जी ने अपने भरोसेमंद 78 अनुयायियों के साथ साबरमती से 240 मील (390) किलोमीटर दूर दांडी जाकर नमक बनाया और अंग्रेजों के बनाए कानून का विरोध प्रकट किया जो सविनय अवज्ञा आंदोलन का मजबूत आधार बना।" इस दौरान युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन के साथ-साथ कई अन्य विचारकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक और गांधीवादी विचारक
समिति प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष शिवराम खटीक, महिला संयोजक कस्तूरी देवी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद और सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी उपस्थित रहे। साथ ही एडवोकेट ओम प्रकाश तेली, शिवराज सुराणा, दीपमाला लोट, एस के मीज़ान गंगापुर, अरुण देराश्री, सुरेश बंब, गोवर्धन बलाई, गोपाल बांगड़, रफीक मो. शेख, सूर्यप्रकाश शर्मा, मुकेश खोईवाल, इब्राहिम पठान, राजेश शर्मा, डॉ. प्रदीप व्यास, मो. अकरम अली मंसूरी, दलीचन्द खटीक, सुनील दत्त, मोहम्मद हारून रंगरेज, योगिता सुराणा, अतुल सुराणा, रमन, नरेन्द्र भील और दिनेश बैरवा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
