भीलवाड़ा: दांडी मार्च दिवस पर गांधी जीवन दर्शन समिति करेगी माल्यार्पण
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति 12 मार्च को मुखर्जी उद्यान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर दांडी यात्रियों की मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी।

भीलवाड़ा में 12 मार्च को दांडी मार्च दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले माल्यार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक संपन्न हुई।
भीलवाड़ा 10 मार्च। दांडी मार्च दिवस 12 मार्च के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट भीलवाड़ा के परिसर में स्थापित दांडी मार्च के यात्रियों की मूर्तियों को माल्यार्पण किया जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। दांडी मार्च से गांधी जी ने अंग्रेजों के आदेश के विरुद्ध जाकर नमक बनाया और सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की थी।
विभिन्न वर्गों की सहभागिता हेतु आमंत्रण
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को मानने वाले सभी वरिष्ठजन, विचारक, शिक्षाविद, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वकील, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आम जन, मातृशक्ति एवं युवा साथी सादर आमन्त्रित हैं।
आयोजन की रूपरेखा एवं रैली का मार्ग
समिति प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि इस आयोजन हेतु सभी जन 12 मार्च को प्रातः 10 बजे मुखर्जी उद्यान में एकत्रित होंगे। तत्पश्चात समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में रैली के रूप में मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर दांडी मार्च के यात्रियों की मूर्तियों को माल्यार्पण करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
