भीलवाड़ा। शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली अब लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। नगर निगम और प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही के चलते शहर की गली-गली और मुख्य सड़कें खुदाई के बाद बदहाल पड़ी हैं। सीवरेज का काम पूरा हुए करीब डेढ़ महीना बीतने के बावजूद सड़कों का पुनर्निर्माण और पेचवर्क नहीं कराया गया है। इससे स्थानीय लोग और व्यापारी धूल और खड्डों से परेशान हैं।

शहर से जवाहर नगर होकर पांसल, समोड़ी, कोटड़ी, दरीबा, पीथास और बागोर जैसे दर्जनों गांवों व कस्बों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सीवरेज का काम करीब एक से डेढ़ महीने पहले पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ठेकेदार और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क का पुनर्निर्माण तो दूर, पेचवर्क तक नहीं कराया गया। जवाहर नगर की अंदरूनी गलियों की स्थिति भी ऐसी ही है, जिन्हें खोदने के बाद छोड़ दिया गया है।

सड़कों से लगातार उड़ती धूल-मिट्टी के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों के मुताबिक इससे सांस और आंखों की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं सड़क किनारे दुकानदारों के लिए भी हालात मुश्किल हो गए हैं। दुकानों में बैठना और सामान बेचना दूभर हो चुका है। दुकानदारों का कहना है कि उड़ती धूल के कारण ग्राहक दुकानों की ओर आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है।

क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है और दर्जनों शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सड़कों की मरम्मत और धूल से राहत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने अब आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और धूल से राहत का काम शुरू नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने कहा है कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Updated On
Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story