भीलवाड़ा - भीलवाड़ा डेयरी परिसर स्थित श्री सगस बाबजी स्थान पर भव्य भजन संध्या और प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। डेयरी के बीएमसी (ठडब्) एवं सिटी सप्लाई वाहन ठेकेदारों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और डेयरी से जुड़े कार्मिकों ने शिरकत की।

सुप्रसिद्ध कलाकारों ने बांधा समां

27 फरवरी को आयोजित इस विशाल भजन संध्या में सुप्रसिद्ध माया म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजन गायक - माया गुर्जर, हंसा रंगीली, शालू नागौरी, सुमन प्रजापत, लक्ष्मण मोदड़ा थे। इन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता रात्रि से लेकर भोर तक मंत्रमुग्ध रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक विशाल प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया।

प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस धार्मिक अनुष्ठान में डेयरी जगत और श्रमिक संगठनों के कई प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हुए, जिनमें मुख्य रूप से प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार एवं समस्त डेयरी स्टाफ, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश विधि सलाहकार प्रभाष चौधरी, महामंत्री हरीश सुवालका, भारतीय डेयरी कर्मचारी संघ के संरक्षक मोहन लाल सराधना, अध्यक्ष सांवर माली और महामंत्री मान सिंह सिसोदिया, वाहन ठेकेदार एवं सहयोगी कानाराम, नैमाराम माली, जमना लाल गुर्जर, शोभालाल शर्मा, लालाराम गुर्जर, प्रभुलाल शर्मा, मांगू गुर्जर, छोटू गुर्जर, मुकेश सहित विभिन्न वाहन चालक और डेयरी से जुड़ी अन्य पार्टियां शामिल थी।

आभार प्रदर्शन और सफल आयोजन

आयोजन डेयरी के बीमएसी व सिटी सप्लाई वाहन ठेकेदारों द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता पर श्री सगस बाबजी मंदिर के पंडित सम्पत लाल शर्मा एवं भैरू जी भोपा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story