बीकानेर में 22-23 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप, 8 अगस्त को होगा भीलवाड़ा टीम चयन
बीकानेर में 22.08.20126 से 23.08.20126 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय माउंट बाइक रोड साइकिल चैंपियनशिप के लिए भीलवाड़ा टीम का चयन 8.11.2026 को होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों, संस्थाओं और महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जबकि खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान राज्य साइकलिंग संघ एवं बीकानेर जिला साइकलिंग संघ के तत्वावधान में 22.08.20126 से 23.08.20126 तक बीकानेर में माउंट बाइक रोड साइकिल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका साइकिल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा टीम का चयन 8.11.2026 को सायं 5:00 बजे साइकिल ट्रैक, जोधरास चौराहा पर किया जाएगा।
जिला संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में संघ के मान्यता प्राप्त क्लबों के अलावा अन्य क्लब, संस्थाएं, छात्रावास तथा राजकीय मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की टीमें भी भाग ले सकेंगी।
उन्होंने बताया कि 31वीं नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप एवं माउंट बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन उड़ीसा एवं झारखंड में 1.10.2026 से 4.10.2026 तक किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को चयन एवं प्रतियोगिता के दौरान अपना आधार कार्ड साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयोजित होने वाला यह चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
