भीलवाड़ा में विश्व शांति के लिए चारुमास करने पहुंचे रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज के स्वागत कार्यक्रम और भव्य शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की जेब काटने वाले शातिर चोर को भीमगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने भीड़ और धार्मिक आयोजन का फायदा उठाकर कई लोगों को निशाना बनाया था।

हाल ही में रेलवे स्टेशन चौराहे से माणिक्य नगर स्थित रामद्वारा तक आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे और जगह-जगह आचार्य श्री का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान भीड़ और भक्ति के माहौल का फायदा उठाकर शातिर जेबकतरे ने कई लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी का शिकार होने वालों में सर्राफा कारोबारी प्राचीर समदानी भी शामिल थे। उनकी जेब से आरोपी ने ₹9,000 की नकदी पार कर दी थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों की ओर से प्राचीर समदानी ने भीमगंज थाने में मामला दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सहायक उपनिरीक्षक राजू गिरि को सौंपी गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सघन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राम सिंह राजपूत (43) को गिरफ्तार कर लिया।

भीमगंज थाना पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी राम सिंह राजपूत से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं और आम जनता की जेब से उड़ाई गई राशि की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story