चचेरे भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट

मृतक के चचेरे भाई प्रभु पुत्र नारायण भील ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले भैंरूलाल के साथ उसकी साली के घर पर मारपीट की गई थी। रिपोर्ट में मृतक की पत्नी, सास, साली और एक अन्य व्यक्ति पर मारपीट करने के आरोप लगाये गये हैं। पीडि़त ने मौत के कारणों की जांच और कार्रवाई की पुलिस से मांग की है।

पारिवारिक विवाद और पुलिस की प्राथमिक जांच

थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि भैंरूलाल और उसकी पत्नी पूजा के बीच विवाद चल रहा था। 15 फरवरी को झगड़े के बाद भैंरू ने पत्नी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद 16 फरवरी को साली के घर पर दोनों पक्षों में कहासुनी और कहा जा रहा है कि मारपीट भी हुई थी। "पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मारपीट गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।"


लूट की वारदातों का खुलासा: सुरेश गुर्जर और परमा कंजर गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले में लूट की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को शंभुगढ़ और रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक बदमाश ने बुजुर्ग को लिफ्ट देकर गहने लूटे थे, जबकि दूसरा करीब एक साल से बाइक लूट के मामले में फरार चल रहा था।

बुजुर्ग को लिफ्ट देकर लूटीं सोने की मुरकियां

शंभुगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, मोडीमंगरा निवासी बुजुर्ग चतुर्भुज गुर्जर 6 फरवरी की शाम अपने गांव पैदल जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार ने उन्हें गांव छोडऩे के बहाने लिफ्ट दी। सुनसान जगह पाकर बदमाश ने बुजुर्ग के कानों से सोने की मुरकियां झपट लीं और उन्हें घायल कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश कासनिया और एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम ने जांच के बाद राजसमंद जिले के सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस अब लूटे गए गहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

तलवार दिखाकर बाइक छीनने वाला वांटेड गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे शातिर अपराधी परमा उर्फ परमेश्वर कंजर (निवासी चिताबडा, बिजोलिया) को दबोचा है। मामला पिछले साल का है जब परमा और उसके साथियों ने रामा गांव में मिठालाल सुथार को तलवार दिखाकर धमकाया और उसकी बाइक लूट ली थी। इस मामले में अन्य आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके थे, लेकिन परमा फरार था। थाना प्रभारी शिंभूदयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे बिजौलियां इलाके से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपित अभी भी फरार है।


ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा: तीन आरोपित गिरफ्तार

रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी की जा सके।

वारदात और गिरफ्तार आरोपित

रायपुर निवासी रतन कुमावत के बाड़े से 31 दिसंबर 2025 को अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चुरा ले गए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी शिंभुदयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच अधिकारी दीवान भवानी सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपित निम्नलिखित हैं:

  • हरीशंकर उर्फ हेमराज (28) पुत्र देवीलाल गाडरी (ग्राम बैठुम्बी, राजसमंद)
  • रामेश्वर लाल उर्फ रमेश (32) पुत्र भैंरूलाल कुमावत (ग्राम बैठुम्बी, राजसमंद)
  • नाथूसिंह (38) पुत्र जगदीशसिंह रावणा राजपूत (ग्राम मंडोल)

इस कार्यवाही में कांस्टेबल सुभाष, मुकेश, विनोद, सांवर, मुकेश व प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने वाला मूसा गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो पर विवादित टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। भीमगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का विवरण

भीमगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक एस.एन. राव ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर मूसा नाम से एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का एक वीडियो 11 फरवरी को शेयर किया था। वीडियो साझा करने के साथ ही आरोपित कलीम उर्फ मूसा 38 ने उसके नीचे आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। थाने के आसूचना अधिकारी उमराव की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपित कलीम उर्फ मूसा को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


भदेरियाश्याम भैरूनाथ मन्दिर में अफीम की महफिल सजाते 3 युवक गिरफ्तार

आस्था के केंद्र को नशे का अड्डा बनाने वाले तीन आरोपियों को बनेड़ा पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। ग्राम पंचायत बबराणा के भदेरियाश्याम भैरूनाथ मन्दिर परिसर में खुलेआम अफीम का सेवन करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की हिमाकत इन आरोपियों को भारी पड़ गई।

शिवलिंग के पास 'नशे का टशन'

  • घटना मंगलवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की है। पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर परिसर के अंदर कुछ लोग प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम का सेवन कर रहे हैं।
  • आरोपियों ने शिवलिंग के पास ही अफीम घिसने का सामान फैला रखा था। मौके से एक छोटा लोटा, प्याली, पीतल का गिलास और अफीम घिसने वाली पारंपरिक लकड़ी बरामद की गई है।
  • इन आरोपियों ने अफीम सेवन करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जिसे पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया।

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ही आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित हैं:

  1. शंकर लाल गाडरी (30) पुत्र लालाराम गाडरी
  2. गोपाल लाल (30) पुत्र रामेश्वर लाल सुथार
  3. पोखरलाल (39) पुत्र कान्हा जाट (तीनों निवासी बबराना)

"पुलिस का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थानों पर इस तरह की अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त मोड में है। अफीम का सेवन और उसका सार्वजनिक प्रदर्शन कानूनन जुर्म है, जिसमें इन तीनों को अब जेल की हवा खानी पड़ रही है।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story