भीलवाड़ा: गौवंश से क्रूरता करने वाले आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित
भीलवाड़ा पुलिस ने ट्रेन से आकर गौवंश को निशाना बनाने वाले साइको अपराधी की तलाश तेज की, दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों में दी जा रही दबिश।

आस्था की नगरी भीलवाड़ा में गौवंश के साथ लगातार हो रही घिनौनी और अमानवीय हरकतों ने शहर के सब्र का बांध तोड़ दिया है। बेजुबानों के साथ हैवानियत करने वाला शातिर आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें भीलवाड़ा से लेकर दिल्ली, आगरा और बिहार तक खाक छान रही हैं। इस बीच पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपित पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
ट्रेन से आता है 'साइको दरिंदा', वारदात कर हो जाता फरार
पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि यह कोई स्थानीय अपराधी नहीं, बल्कि बाहर से आने वाला 'साइको' है। यह शातिर अपराधी ट्रेन से भीलवाड़ा पहुंचता है, सुनसान रास्तों पर गौवंश को अपना निशाना बनाता है और कुकृत्य के तुरंत बाद वापस ट्रेन में बैठकर शहर छोड़ देता है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज ने इस घिनौनी साजिश की पुष्टि कर दी है।
वारदात का पैटर्न: बेजुबानों के साथ क्रूरता की हदें पार
7 मार्च को धानमंडी इलाके में सोती हुई गाय के साथ शर्मनाक हरकत हुई थी, जिसके बाद 27 मार्च को शाम की सब्जी मंडी में फिर वही घिनौना कृत्य दोहराया गया। फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दोनों वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही शख्स है। पुलिस को इसके फुटेज अन्य राज्यों के स्टेशनों पर भी मिले हैं, जिससे साफ है कि यह पेशेवर अपराधी है।
आठ टीमों का 'हंट' जारी: दिल्ली से बिहार तक बिछा जाल
पुलिस ने इस दरिंदे को दबोचने के लिए 8 विशेष टीमें बनाई हैं। ये टीमें आगरा, दिल्ली और बिहार के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कोतवाली के मुकदमा संख्या 101/26 में जो भी इस अपराधी का सुराग देगा, उसे 20,000 के इनाम से नवाजा जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
