आस्था की नगरी भीलवाड़ा को अपनी घिनौनी हरकतों से झकझोर देने वाला 'साइको दरिंदा' आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। गौवंश के साथ अमानवीय और शर्मनाक कृत्य करने वाले इस आरोपी को बिहार में रेलवे पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया है। भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अपराधी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में भीलवाड़ा पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को सुपुर्दगी में लेने के लिए बिहार रवाना हो चुकी है।

पुलिस जांच में इस शातिर 'साइको अपराधी' के कार्य करने के तरीके को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह कोई स्थानीय अपराधी नहीं है, बल्कि एक पेशेवर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। यह अपराधी ट्रेन के माध्यम से भीलवाड़ा पहुंचता था और सुनसान रास्तों पर सो रहे गौवंश को अपना निशाना बनाता था। कुकृत्य को अंजाम देने के तुरंत बाद यह आरोपी पुनः ट्रेन पकडक़र शहर से फरार हो जाता था। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज ने अपराधी के इस विशिष्ट पैटर्न और घिनौनी साजिश की पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि इस दरिंदे ने शहर के हृदय स्थल पर दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर जनमानस में भारी आक्रोश फैला दिया था। आरोपी ने सर्वप्रथम 7 मार्च को धानमंडी इलाके में सोती हुई गाय के साथ शर्मनाक हरकत की और उसके पश्चात 27 मार्च की रात शाम की सब्जी मंडी में दोबारा उसी घिनौने कृत्य को दोहराया। सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि दोनों ही घटनाओं में शामिल व्यक्ति का हुलिया एक ही था।

इस अपराधी की धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आगरा, दिल्ली और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में 8 विशेष टीमें तैनात की थीं। कोतवाली के मुकदमा संख्या 101/26 के तहत पुलिस सरगर्मी से इसकी तलाश कर रही थी। बिहार में गिरफ्तारी के समय आरोपी उन्हीं कपड़ों और हुलिए में पाया गया, जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था। इस सफलता के बाद अन्य राज्यों में भेजी गई टीमों को वापस बुला लिया गया है।

गौवंश के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर भीलवाड़ा के हिंदू संगठनों में तीव्र उबाल था। संगठनों ने दो बार प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए 'भीलवाड़ा बंद' की चेतावनी दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद अब प्रशासन और आमजन ने राहत की सांस ली है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story