भीलवाड़ा। विशिष्ट न्यायाधीश (पोक्सो एक) बालकृष्ण मिश्र ने नाबालिग से रेप के एक मामले में आरोपित को बरी किया है। इस प्रकरण को लेकर दिये फैसले में न्यायालय ने कहा कि सैंपल से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। साथ ही न्यायालय ने जिला पुलिस अधीक्षक को डायरेक्शन दिये हैं।

डीएनए रिपोर्ट में विसंगति और विशेषज्ञ की गवाही

विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीरसिंह कानावत ने बताया कि न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में डायरेक्शन दिये कि:

  • पीडि़ता व उसके माता-पिता व उसके भू्रण का जब सैंपल प्रयोगशाला में भेजा तथा एफएसएल रिपोर्ट में यह आया कि इन सभी का आपस में डीएनए मैच नहीं कर रहा है, जो असंभव है।
  • इस पर न्यायालय ने विशेषज्ञ को गवाही कि लिए तलब किया।
  • विशेषज्ञ ने बताया कि यह असंभव है कि पीडि़ता के भू्रण का डीएनए उसकी माता से नहीं मिले और पीडि़ता के माता-पिता का डीएनए पीडि़ता से नहीं मिल रहा है।

इस संबंध में न्यायालय द्वारा पूछे जाने पर विशेषज्ञ ने कहा कि— "इस मामले में एफएसएल जांच की जो रिपोर्ट आई है, वह गलत सैंपलिंग के परिणामस्वरुप हो सकता है। ऐसा सैंपल बदले जाने के कारण भी संभव है।"

न्यायिक व्यवस्था को चुनौती: न्यायालय की टिप्पणी

न्यायालय ने इसे अत्यंत गंभीर और न्यायिक प्रक्रिया में अप्रत्याशित हस्तक्षेप माना है। न्यायालय ने फैसले में कहा कि— "जिस वैश्विक संबंधों पर न्यायिक प्रक्रिया आधारित है, उसका छिन्न-भिन्न करने वाला कृत्य होने के साथ-साथ न्याय व्यवस्था को चुनौती देने वाला कृत्य है। ऐसे क्रिया कलाप और कारगुजारियों से सख्ती के साथ पेश आकर समाप्त किया जाना चाहिये अन्यथा जन सामान्य का न्यायिक प्रक्रिया व व्यवस्था से ना केवल विश्वास उठ जायेगा, बल्कि इससे एक गंभीर सामाजिक व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन होगी, जो एक स्वस्थ लोकतांत्रिक गणराज्य के लिए उचित नहीं है।"

न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को डायरेक्शन दिये कि इस बात की गहनता और गंभीरता से जांच होकर पता लगाया जाना जरुरी है कि वस्तुत: इस मामले में सैंपल के साथ छेड़छाड़ किस स्तर पर और किसके द्वारा की गई। इस बात का पता लगाकर उसके खिलाफ विधि अनुरुप उचित कार्रवाई की जाना उचित और अपेक्षित है।


भीलवाड़ा में बेखौफ बदमाश: डॉक्टर के सूने घर में लाखों की चोरी

भीलवाड़ा। शहर में बदमाश बेखौफ हैं और दिन में भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं चुक रहे हैं। ऐसे ही बदमाशों ने गुरुवार सुबह एक डॉक्टर के मकान पर धावा बोलकर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वारदात का विवरण

  • स्थान: आरके कॉलोनी ए सेक्टर स्थित मकान संख्या २८४, डॉक्टर सुनील काबरा का निवास।
  • समय: गुरुवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे (सीसी टीवी फुटेज के अनुसार)।
  • घटनाक्रम: डॉक्टर काबरा क्लिनिक चले गये थे। दो चोर खाली भूखंड से दीवार फांदकर घुसे, ताले तोड़े और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

चोरी गया सामान और पुलिस कार्रवाई

डॉक्टर काबरा का कहना है कि चोरों ने उनके मकान से निम्न सामान चोरी किया है:

  • करीब साठ ग्राम सोना।
  • 500 ग्राम चांदी के गहने व बर्तन।
  • 90 हजार से 1 लाख रुपये की नकदी।

काबरा को चोरी की सूचना पड़ौसियों से मिली। उनके साडू की सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाये। सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर दो चोर कैद मिले, जो बिना नकाब के थे और जैकेट व पेंट पहने थे। पुलिस ने काबरा से रिपोर्ट प्राप्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। उधर, दूसरी और चोरी की इस वारदात से कॉलोनी के बाशिंदों में दहशत है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story