भीलवाड़ा में ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; तीन महीने पहले हुई थी पोस्टिंग
भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 29 मील चौराहे के आगे पुलिया के पास सड़क हादसे में शंभूगढ़ थाने के कांस्टेबल शंकरलाल खटीक (27) की मौत हो गई। दशहरा मेले से ड्यूटी पूरी कर लौट रहे जवान की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन महीने पहले ही उनकी शंभूगढ़ थाने में पोस्टिंग हुई थी।

गुलाबपुरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कांस्टेबल शंकरलाल खटीक।
भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में शंभूगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल शंकरलाल खटीक (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दशहरा मेले में ड्यूटी पूरी कर बाइक से थाने लौट रहे कांस्टेबल को 29 मील चौराहे के आगे पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शंकरलाल ट्रक के नीचे फंस गए और उनकी जान चली गई। दुर्घटना में ट्रक का खलासी भी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि कांस्टेबल शंकरलाल की गुलाबपुरा में आयोजित दशहरा मेले के दौरान ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से शंभूगढ़ थाने लौट रहे थे। इसी दौरान 29 मील चौराहे के आगे पुलिया के पास ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांस्टेबल का शव ट्रक के नीचे फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
2018 बैच के कांस्टेबल थे शंकरलाल
कांस्टेबल शंकरलाल खटीक मूल रूप से अजमेर जिले के बांदरसिंदरी के रहने वाले थे। वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए शंकरलाल की करीब तीन महीने पहले ही शंभूगढ़ थाने में पोस्टिंग हुई थी। उनके पिता अजमेर पुलिस में एएसआई हैं। शंकरलाल के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
दशहरा मेले में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे जवान की असमय मौत से शंभूगढ़ थाना स्टाफ सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ड्यूटी से लौटते समय हुए इस हादसे ने पुलिस विभाग में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
