छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस संगठन ने भीलवाड़ा में व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 24 जून को टाउन हॉल स्थित महाराणा प्रताप सभागार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश और संवाद का बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, छात्रों के भविष्य और युवाओं के हितों से जुड़े विषयों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने बताया कि 24 जून को आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राहुल गांधी का संदेश प्रसारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र, युवा और नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें।

बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। इस दौरान शिवराम जी.पी. खटीक, अनिल राठी, मनोज पालीवाल, मंजू पोखरना, रेखा हिरण, योगेश सोनी, मोहम्मद हारुन रंगरेज, सत्यवीर सिंह सांकरिया, शिव प्रकाश घावरी, डॉ. फरियाद मोहम्मद, हमीद रंगरेज, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, शिवराज सुराणा, वसीम शेख, गौरी शंकर दायमा, राकेश देसाई, मुकेश कुमार, राजकुमार खटीक, तिलकराज खटिक, राजकुमार जैन, भूरा रेगर, अली मंसूरी, इरशाद अंसारी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद बिसायती, शाहिद देशवाली, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन, पुलकित टेलर, ममता शर्मा, राजेंद्र राठौड़, मुस्ताक अली मंसूरी और शमा सहित अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद तथा विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एक संगठनात्मक नवाचार के तहत शिवराम जी.पी. खटीक ने कांग्रेस कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पहली बार विधिवत सीट ग्रहण करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों के नए चरण की शुरुआत की। इसे संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी है। उनके सान्निध्य में राहुल गांधी के संवाद का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा तथा संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा होगी।

शिवराम जी.पी. खटीक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों और आम नागरिकों से 24 जून को आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। टाउन हॉल में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर उठाने का महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story