महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा में हाल ही में हुई प्रसूताओं की दुखद मौतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), भीलवाड़ा ने सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर दिया है और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ज्ञापन महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह तथा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक के नेतृत्व में सौंपा गया। जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि यदि प्रसूताओं की मौत के मामले में किसी भी स्तर पर चिकित्सकीय अथवा प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं और सरकार को इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं देना चाहिए।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि अब प्रशासन को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कोटा में भी इसी प्रकार की गंभीर लापरवाही सामने आई थी और यदि भीलवाड़ा में समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने एडीएम (प्रशासन) प्रतिभा तिवाड़िया को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गठित जांच समिति निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करे तथा दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एडवोकेट कुणाल ओझा ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसूताओं की मौत की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय की चिकित्सा एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल प्रभाव से व्यापक सुधार करने की मांग की।

ज्ञापन में मृतक परिवारों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, अस्पताल की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा कराने, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को तत्काल भरने, आधुनिक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जवाबदेही तय करने तथा जांच रिपोर्ट को निर्धारित समय-सीमा में सार्वजनिक करने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व सभापति मंजू पोखरना, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) रेखा हिरण, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, राजेंद्र जैन, किशन चौधरी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हमीद रंगरेज, भावेश पुरोहित, हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह सांकरिया, अनिल राठी, उस्मान पठान, वसीम शेख, निसार सिलावट, योगेश सोनी, चंद्रप्रकाश अमरवाल, शिवप्रकाश घावरी, प्रकाश ओझा, राजकुमार माली, मेवराम खोईवाल, रफीक बिसायती, विनोद कसारा, अशोक परीक, सुरेश बम, अली हैदर, अजय गुर्जर, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन, कुंदन शर्मा, शिवराज सुराणा, श्याम पराशर, गोपाल खटीक, राजकुमार जैन, शाहिद देशवाली, दिनेश बेरवा, श्यामलाल मल्होत्रा, राकेश देसाई, मुकेश गोचर, अनीता पहाड़िया, ममता शर्मा, कुणाल गोरान, दीपक पुरोहित, शाहिद छीपा, बशीर सिलावट, रेखा भट्ट, शमा परवीन, शमीम बानू, मंजू, अशोक सिंह, अनिल खटीक, सत्यनारायण खारोल, भगत वैष्णव, करण खटीक, मनोज छीपा एवं मदन घनश्याम सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आमजन के हित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story