भीलवाड़ा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के भीलवाड़ा शहर जिलाध्यक्ष हमीद रंगरेज ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा निवासी उमरदराज कुरैशी को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है।

उमरदराज कुरैशी की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुरैशी के सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और कार्यशैली से भीलवाड़ा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को नई मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति की घोषणा के साथ ही शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पार्टी पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने उमरदराज कुरैशी को बधाई दी तथा उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story