भीलवाड़ा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए भीलवाड़ा शहर जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। शहर जिलाध्यक्ष हमीद रंगरेज ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा निवासी उमर शरीफ शाह को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उमर शरीफ शाह के सांगठनिक अनुभव और सक्रिय भूमिका से भीलवाड़ा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्राप्त होगी।

उमर शरीफ शाह की नियुक्ति के बाद शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

यह नियुक्ति भीलवाड़ा में कांग्रेस संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे अल्पसंख्यक विभाग की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story