भीलवाड़ा में मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया को जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट के बाहर मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
भीलवाड़ा। आज दिनांक: 02 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत सोमवार, 02 फरवरी 2026 को जिला कलेक्ट्रेट बहार, भीलवाड़ा में एक विशाल, शांतिपूर्ण एवं निर्णायक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के तत्वावधान में किया गया।
विरोध प्रदर्शन एवं मुख्य उद्देश्य
- धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मजदूर संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
- प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
- इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर ने कोहरा होने से भीलवाड़ा नहीं पहुँच पाने के कारण ज़रिए मोबाइल सभी कांग्रेस जनों को संबोधित किया।
स्व. मोहनलाल सुखाड़िया जी को श्रद्धांजलि
इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया जी की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जनकल्याणकारी योगदान को याद किया।
अध्यक्षीय संबोधन: शिवराम जी.पी. खटीक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष श्री शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि:
“मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसान के जीवन का सहारा है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार इस योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। जब तक मजदूरों के हक सुरक्षित नहीं होंगे, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
शिवराम जी.पी. खटीक ने आगे कहा कि स्व. मोहनलाल सुखाड़िया जी सामाजिक न्याय और विकास के प्रतीक थे, और कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्य
कार्यक्रम में वरिॆष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे:
- पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, प्रदेश सचिव अशोक रच्छोया, प्रदेश सचिव रेणु मघवंशी।
- शाहपुरा कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र रैगर, मंजू पोखरना, अनिल राठी, राजेंद्र जैन, मनोज पालीवाल एडवोकेट, कुणाल ओझा।
- भावेश पुरोहित, योगेश सोनी, रेखा हिरण, शिवप्रकाश घावरी, प्रकाश ओझा, उस्मान पठान, अनिता पहाड़िया, राजकुमार माली।
- नवरत्न जैन, सत्यवीर सिंह राठौड़, राजकुमार जैन, वशीम शेख, ममता शर्मा, राधेश्याम भड़ाना, अशोक पारीक, निशार सिलावट।
- शांतिलाल धोलपुरिया, करिश्मा धोलपुरिया, मो शाहिद छिपा, दिनेश बैरवा, मो फारूक पठान, योगिता सुराणा, शमीम बानू।
- लीला देवड़ा, हमीद रंगरेज, विशाल घावरी, आदित्य यादव, मोनिका क्रिश्चन, रेखा भट्ट, संदीप टेलर, श्यामलाल पराशर।
- श्याम लाल, निशांत दूत, करण सिंह, राजकुमार पायक, अरुण कुमार राय, भूपेन्द्र सिंह, प्रिस सिंह, रवि चौधरी, मुकेश जाट।
- नानू राम बलाई, रतन खोईवाल, श्यामलाल नायक, ज्ञानमल खटीक, भंवर खा, बरदीचंद, रोशन बैनीवाल, मनोहर जाजोरिया।
- कुंदन शर्मा, अब्दुल लोहार, ललित व्यास, मुकेश पंचोली, पीरूलाल घावरी, जितेश चपलोत, दीपक व्यास, आसिफ मो, दीपक पुरोहित।
- भूरालाल रैगर, विक्की ब्यॉवट, कुणाल गोरण, महादेव लोट, गौरीशंकर दायमा, मो शाहिद देशवाली, राजकुमार खटिक, हरकचंद कोठारी।
निष्कर्ष
धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
