राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक के नेतृत्व में शुक्रवार सायं भीलवाड़ा में छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर छात्रों के हितों और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए एकजुटता का परिचय दिया।

मशाल जुलूस सूचना केंद्र चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन तक निकाला गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में जोरदार नारे लगाए तथा शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक ने कहा कि कांग्रेस सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और उनकी आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी।

शिवराम (जीपी) खटीक ने कहा कि यह मशाल जुलूस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों एवं युवाओं के सम्मान, न्याय और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पीसीसी सदस्यों, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधियों, जिला, ब्लॉक एवं वार्ड कांग्रेस पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र पारीक, मनोज पालीवाल, राजेंद्र जैन, रेखा हिरण, हमीद रंगरेज, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, मोहम्मद रफीक शेख, उस्मान पठान, वसीम शेख, रियाज पठान, निसार सिलावट, शिव प्रकाश गवरी, चंद्र प्रकाश अमरवाल, राजकुमार माली, भंवर जाट, कमल प्रजापत, शाहिद देशवाली, मेवाराम खोईवाल, प्रकाश ओझा, डॉ. फरियाद, अनीता पहाड़िया, जितेंद्र दरयानी, शाहिद छिपा, भूरालाल रेगर, आजाद, अजहरुद्दीन शेख, जयप्रकाश दायमा, अली मंसूरी, गोपाल खटीक, अरुण यादव, राजकुमार जैन, अनिल डिडवानिया, राधेश्याम भडाणा, विकास सुकवाल, शिवराज सुराणा, पुलकित टेलर, सुनील दत्त शर्मा, अनुराधा झा, आशा सेन, लीना कन्नोज, आशा बैरवा, नव्या सेन, सिद्धार्थ खुराना, संजय खुराना, जगदीश जी व्यास, योगेश सोनी, विनोद कसारा, रफीक बिसायती, दिनेश बैरवा, अशफाक कुरैशी, भोला काजी, जमील सिलावट, यूसुफ सिलावट तथा अनवर हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक ने कहा कि कांग्रेस छात्रों एवं युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आगे भी निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा उनके अधिकारों की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने का कार्य जारी रखेगी। 24 जुलाई 2026 को आयोजित यह मशाल जुलूस छात्रों एवं युवाओं के समर्थन में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story