भीलवाड़ा | कांग्रेस का जनहित व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जोरदार ज्ञापन प्रदर्शन
भीलवाड़ा में कांग्रेस ने अरावली पर्वतमाला संरक्षण और मनरेगा योजना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक और कई वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जन-जागरण रैली आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण और गरीब विरोधी नीतियों पर चिंता व्यक्त की गई।

भीलवाड़ा। 27 दिसंबर 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के नेतृत्व में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और मनरेगा योजना को कमजोर या निरस्त किए जाने के विरोध में एक जोरदार जन-जागरण रैली आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी कंट्रोल रूम के बाहर भीलवाड़ा तहसीलदार मैडम नीरज जी रावत को सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खनन पट्टों के आवंटन के माध्यम से इसे खनन माफियाओं के हवाले करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अरावली के साथ यह अन्याय नहीं रोका गया तो कांग्रेस जन-आंदोलन को और तेज करेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, अनिल डांगी, पूर्व सभापति मधु जाजू, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, रामगोपाल पुरोहित, भंवर गर्ग, मनोज पालीवाल, रेखा हिरण, हारून रंगरेज, अनिल राठी, एनएसयूआई अध्यक्ष भावेश पुरोहित, विक्की ब्यावट, योगेश सोनी, हमीद रंगरेज, शिवकुमार घावरी, उस्मान पठान, निसार सिलावट, गोपाल खटीक, श्याम मल्होत्रा, राजकुमार माली, करिश्मा धौलपुरिया, राधेश्याम भड़ाना, अनिता पहाड़िया, कांता कंवर, श्याम पाराशर, शांतिलाल धौलपुरिया, सत्यवीर सिंह राठौड़ ने मनरेगा योजना पर चिंता जताते हुए कहा कि यह योजना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा मानी जाती है और इसे कमजोर या समाप्त करने की चर्चाएं करोड़ों परिवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।
ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से अरावली क्षेत्र में खनन पर तत्काल रोक, अरावली को पूर्ण संरक्षित क्षेत्र घोषित करने, मनरेगा को कमजोर करने वाले किसी भी प्रस्ताव को वापस लेने तथा पर्यावरण और गरीब-विरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजय, राहुल चनडेला, विकास, दक्ष घावरी, यश घावरी, पीरू घावरी, रोहित, श्यामदेव, सरेश डागर, कमल, रवि खटीक, मो. ईरशाद अंसारी, गोपाल खटीक, दीपक खटीक, अशोक खटीक, सुनील माली, रवि खटीक, रामलाल खटीक, गौरीशंकर दायमा, सुरेश खटीक, पवन खटीक, महेन्द्र जैन, भगत प्रजापत, सुनील खटीक, देवेंद्र खटीक, मो. असलाम नागौरी, कुन्दन शर्मा, विजय खटीक, महेन्द्र खटीक, रितिक खोईवाल, शाबीर, हेमराज बलाई, सिदार्थ खटीक, चेतन खटीक, रवि खोईवाल, सोहन, कमलेश, सूरज, अंशुल, अमन कुमार, ईशवर नाथ, रवि, लोकेश खटीक, गोपाल खटीक, मो. समीर, विशाल खोईवाल, पारस खटीक, जिया अल हक, पप्पू, किर्तेश डिडवानीयां, मादू लाल, रतन लाल, उदय लाल, मदन, राजू खटीक, मुकेश सामरिया, सुरेश खोईवाल, गिरिराज, बाबू लाल, रतन लाल खटीक, सत्यनारायण खटीक, सुरेशचन्द्र खटीक, भगवानी देवी खोईवाल, ज्योति खोईवाल, बाबू अंसारी, विनोद खोईवाल, अर्जुन लाल, अकरममेवा, दिनेश खोईवाल, राजकुमार खटीक, तिलकराम खटीक, दिनेश तेली, रामनिवास खटीक, घनश्याम, चन्द्रप्रकाश अमरवाला, रोकी खटीक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार को चेतावनी देते हुए किया गया कि किसी भी परिस्थिति में जनता और प्रकृति के हित से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- भीलवाड़ा कांग्रेस ज्ञापन प्रदर्शनअरावली पर्वतमाला संरक्षण भीलवाड़ामनरेगा योजना विरोध भीलवाड़ाभीलवाड़ा तहसीलदार नीरज रावतशिवराम जी.पी. खटीक कांग्रेसभीलवाड़ा पर्यावरण आंदोलनराजस्थान अरावली खनन विरोधभीलवाड़ा जन-जागरण रैलीVijay Rahul Chandel Congress BhilwaraAkshay Tripathi BhilwaraAnil Dangi BhilwaraMadhu Jaju BhilwaraDharamendra Parik BhilwaraBhanwar Garg BhilwaraManoj Paliwal BhilwaraReha Hiran BhilwaraNSUI BhilwaraBhilwara Congress leadership protestBhilwara MGNREGA issueBhilwara environmental protection newsBhilwara public interest demonstrationBhilwara city Congress rallyBhilwara president Shivram GP KhatiBhilwara citizen memorandum protest

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
