भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की ओर से गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिला कलेक्टर कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया और आहुति दी गई। जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक ने बताया कि सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ और आहुति की गई है, ताकि सरकार गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए उचित कदम उठाए।

ज्ञापन में कहा गया कि गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ग्रामीण जीवन का अभिन्न अंग है। भारतीय समाज में गाय को सदैव माता के समान सम्मान और श्रद्धा दी जाती है। इसके साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गोवंश का महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भारतीय समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक जीवन में गौ माता का विशेष स्थान है और करोड़ों भारतीयों की आस्था भी इनसे जुड़ी हुई है। कांग्रेस कमेटी ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने के संबंध में आवश्यक संवैधानिक एवं वैधानिक स्तर पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story