भीलवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार तथा भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष जी.पी. खटीक की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 41 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान की है। यह विस्तार संगठन को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में कमल कुमार कुचबन्दा, रामलाल गोयर, पूरण चन्देला, कैलाश कोली, रतनलाल भील, भैरूलाल नकवाल, विनोद मल्होत्रा, शुभम घुसर और भीम सिंह राणावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हंसराज रेगर, संगठन मंत्री राकेश घावरी, सुनील डाबोड़िया, राजेश पंडित, योगेश सिंह राजपूत (भास्कर), मोहम्मद इमरान नागौरी, अंकित खोखर, नरेन्द्र गोरण और राजू जलवा को भी संगठन में दायित्व दिया गया है।

इसी क्रम में महासचिव के रूप में सुरेश डागर, रमेश चन्देला, शराफत अली, विशाल गवारिया, कुणाल वर्मा, मुकेश खोखर, धर्मीचन्द खोखर, रवि कुचबन्दा, शांतिलाल लोहार और गोमा बंजारा को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर कामील छीपा, अनूप भाटी, प्रद्युमन सेन, आमीन हसन, अनिल सांसी (बिडावत), मनीष रेगर, भगवतीलाल लोट, सुरेश घुसर, विनोद गलारा, सुनिल गलारा, मनोहर तेजी, अजय कुचबन्दा और पप्पू बंजारा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रवक्ता के रूप में शंकर सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है।

मुकेश कुमार घुसर ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यकारिणी विस्तार से जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story