भीलवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, 41 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
भीलवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने 41 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जानिए किन-किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी और संगठन ने क्या उम्मीदें जताईं।

भीलवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार तथा भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष जी.पी. खटीक की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 41 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह विस्तार संगठन को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार कुचबन्दा, रामलाल गोयर, पूरण चन्देला, कैलाश कोली, रतनलाल भील, भैरूलाल नकवाल, विनोद मल्होत्रा, शुभम घुसर और भीम सिंह राणावत तथा हंसराज रेगर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन मंत्री के रूप में राकेश घावरी, सुनील डाबोड़िया, राजेश पंडित, योगेश सिंह राजपूत (भास्कर), मोहम्मद इमरान नागौरी, अंकित खोखर, नरेन्द्र गोरण और राजू जलवा को नियुक्त किया गया है।
महासचिव पद पर सुरेश डागर, रमेश चन्देला, शराफत अली, विशाल गवारिया, कुणाल वर्मा, मुकेश खोखर, धर्मीचन्द खोखर, रवि कुचबन्दा, शांतिलाल लोहार और गोमा बंजारा को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर कामील छीपा, अनूप भाटी, प्रद्युमन सेन, आमीन हसन, अनिल सांसी (बिडावत), मनीष रेगर, भगवतीलाल लोट, सुरेश घुसर, विनोद गलारा, सुनिल गलारा, मनोहर तेजी, अजय कुचबन्दा और पप्पू बंजारा को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला प्रवक्ता के रूप में शंकर सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुकेश कुमार घुसर ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकारिणी के इस विस्तार से जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
