जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर के कार्यालय में आज संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक के नेतृत्व में संपन्न हुई इस बैठक में जमीनी स्तर पर कांग्रेस को सशक्त बनाने, बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान मंडल प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरकार की विफलताओं के विरुद्ध ब्लॉक स्तर पर उग्र प्रदर्शन एवं सामूहिक आंदोलन छेड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

कुणाल ओझा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित समस्त प्रभारियों ने अपने-अपने बूथ एवं वार्डों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने पर विशेष बल दिया गया। संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए बैठक में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिसके तहत पश्चिमी ब्लॉक प्रभारी के रूप में मनोज पालीवाल, योगेश सोनी, प्रकाश चन्द्र ओझा एवं कश्मीर शेख को जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं पूर्व ब्लॉक प्रभारी के रूप में धर्मेंद्र पारीक, गुडविन मसीह, उस्मान पठान, राजकुमार माली, अनीता पाहड़िया एवं दीपमाला लोट को नियुक्त किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए घोषणा की कि निकट भविष्य में शहर स्तर पर कांग्रेस की एक विशाल बैठक आयोजित की जाएगी। इस प्रस्तावित बैठक में भीलवाड़ा की प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर तथा सह प्रभारी कैलाश जालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के समापन पर पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनिल राठी, धर्मेंद्र पारिक, राजेंद्र जैन, गुडविन मसीह, योगेश सोनी, अनिता पहाड़िया, दीपमाला लॉट, शिवराज सुराणा, नवरत्न जैन, निशार सिलावट, गोपाल खटिक, राजकुमार माली, राजकुमार पायक, कश्मीर मोहम्मद शैख़, कैन्हया लाल, भूरालाल रेगर, गोरीशंकर दायमा, उस्मान पठान और राजकुमार जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रभारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story