भीलवाड़ा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की ओर से शनिवार 25 जुलाई 2026 को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के अध्यक्ष शिवराम (जी.पी.) खटीक ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए इसे छात्रों, युवाओं और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया।

कार्यक्रम के दौरान NEET परीक्षा और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर हुए संघर्ष में दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष शिवराम (जी.पी.) खटीक ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों और उनके भविष्य की लड़ाई की जीत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक NEET परीक्षा, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्थाओं और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे को लगातार मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि जनदबाव के आगे अंततः सरकार को झुकना पड़ा।

शिवराम (जी.पी.) खटीक ने कहा कि जब देश के छात्र अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब राहुल गांधी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने युवाओं की आवाज़ को देशभर में उठाया, सरकार से जवाब मांगा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की लड़ाई को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि आज का इस्तीफ़ा राहुल गांधी के नेतृत्व, कांग्रेस पार्टी के निरंतर संघर्ष और देश के युवाओं की एकजुटता की बड़ी जीत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया है। राहुल गांधी ने बार-बार स्पष्ट किया कि युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। कांग्रेस का संघर्ष शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं को न्याय दिलाने तक जारी रहेगा।

सत्यवीर सिंह राठौड़ ने भी कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा छात्रों, युवाओं और उनके अभिभावकों के संघर्ष की महत्वपूर्ण जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए लगातार संघर्ष किया, जिससे देशभर में युवाओं की आवाज़ को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आगे भी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आतिशबाज़ी कर एक-दूसरे को बधाई दी, मिठाइयां बांटी और राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों एवं युवाओं के संघर्ष की सफलता पर खुशी जताई। गांधी भवन परिसर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में लगाए गए नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज पालीवाल, मंजू पोखरणा, राजेंद्र जैन, रेखा हिरण, हारून रंगरेज, योगेश सोनी, रफीक बिसायती, चंद्र प्रकाश अमरवाल, उस्मान पठान, वसीम शेख, शाहिद देशवाली, नवरत्न जैन, अनवर हुसैन, रमजान सोरगर, शमा बानो, इरशाद अंसारी, कमल प्रजापत, निसार सिलावट दिनेश बैरवा, जगदीश व्यास अनु, भेरूलाल जोशी, गोपाल खटीक, अजहरुद्दीन शेख, अमीन, पुलकित, ट्रेलर पठान, बाबू अंसारी, दिवेश शर्मा, राजकुमार जैन, सिकंदर कुरैशी, संजय राव, अनवर पठान एवं शादाब पठान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिवराम (जी.पी.) खटीक ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित, युवाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे भी पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा शहर कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने का अभियान जारी रहेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story