भीलवाड़ा। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक मांडल स्थित प्रधान कार्यालय (मेज़ा रोड) पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला महासचिव राधेश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं किसान कांग्रेस विभाग राजस्थान प्रभारी कृष्ण कुमार लखेरा ने स्पष्ट किया है कि अभाव अभियोग प्रकोष्ठ भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र पारीक का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। पारीक अपने पद पर बने रहकर पूर्व की भांति संगठन के कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

जयपुर में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम

प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती योगिता शर्मा के नेतृत्व में 15 अप्रैल को जयपुर में ’राजस्थान अभाव अभियोग’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कृष्ण कुमार लखेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष पारीक को निर्देशित किया गया है कि वे जिले के कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर भीलवाड़ा में किए गए जनसेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

5 अप्रैल को मांडल में आगामी रणनीति पर चर्चा

संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए आगामी 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे मांडल प्रधान कार्यालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई है। जिलाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र पारीक ने कहा कि "व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर संगठन का हित सर्वाेपरि है।" इस बैठक में शहर अध्यक्ष श्री जी.पी. खटीक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश व्यास, अनिल डांगी, अक्षय त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

जनसेवा हेतु हस्ताक्षर प्रक्रिया और नए सांगठनिक विस्तार की योजना

बैठक के दौरान अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के माध्यम से जनसेवा को प्रभावी बनाने हेतु इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए एक हस्ताक्षर प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य निरूस्वार्थ भाव से लोकसेवा करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है। पारीक ने भीलवाड़ा के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए संगठन की सुगमता के लिए शीघ्र ही ’शहरी जिलाध्यक्ष’ की नियुक्ति की आवश्यकता जताई है। वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सहमति से प्रस्तावित नाम 15 अप्रैल को जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story