भीलवाड़ा: कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सृजन' का आयोजन
महाविद्यालय में शास्त्रीय, लोक और सुगम नृत्य प्रतियोगिताओं में 130 से अधिक छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

भीलवाड़ा के कन्या महाविद्यालय में आयोजित 'सृजन' कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ. सावन जांगीड और अन्य अतिथि।
भीलवाड़ा, 28 जनवरी। कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम “सृजन“ के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. सावन जांगीड की अध्यक्षता में शास्त्रीय, लोक एवं सुगम नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
प्राचार्य का संबोधन एवं कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य ने छात्राओं को जीवन में नृत्य, अभिव्यक्ति, संगीत एवं उत्साह के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ विशिष्ट नृत्य प्रस्तुति द्वारा शिव शक्ति की आराधना की गई।
सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. शोभा गौतम ने बताया कि:
- महाविद्यालय में बुधवार को 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
- इन प्रतियोगिताओं में 130 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
- मंच का संचालन नेहा शर्मा एवं प्रियंका गुर्जर, वर्षा सिखवाल एवं केशव व्यास द्वारा किया गया।
"प्राचार्य ने छात्राओं को जीवन में नृत्य, अभिव्यक्ति, संगीत एवं उत्साह के महत्व के बारे में जानकारी दी।"
प्रतियोगिताओं के परिणाम: एकल वर्ग
शास्त्रीय नृत्य एकल प्रतियोगिता:
- प्रथम: विद्या कोली
- द्वितीय: वंदना प्रजापत व प्रियंका जाट
- तृतीय: कुमकुम
सुगम नृत्य एकल प्रतियोगिता:
- प्रथम: कशिश सेन
- द्वितीय: वंदना प्रजापत
- तृतीय: अनुष्का सुखवाल
लोक नृत्य एकल प्रतियोगिता:
- प्रथम: चेतना कंवर
- द्वितीय: वंदना प्रजापत
- तृतीय: नंदनी उपाध्याय
प्रतियोगिताओं के परिणाम: समूह एवं युगल वर्ग
सुगम नृत्य समूह प्रतियोगिता:
- प्रथम: खुशी जांगीड़ व समूह
- द्वितीय: कुमकुम चुंडावत व समूह
- तृतीय: टीना माली व समूह
लोक नृत्य समूह प्रतियोगिता:
- प्रथम: खुशी जांगीड़ व समूह
- द्वितीय: निर्मल तेली व समूह तथा कीर्ति महावर व समूह
- तृतीय: कुमकुम चुंडावत व समूह
युगल नृत्य प्रतियोगिता:
- प्रथम: कुसुम माली एवं जसवंत कंवर
- द्वितीय: चंचल एवं विधि
- तृतीय: अलीशा एवं इकरा व कुमकुम एवं श्रुति
उपस्थिति एवं आभार
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं में अति उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा राव, सुधा नवल, सुनीता भार्गव, गीतांजलि वर्मा, विजय शेखावत, इंका श्री एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शोभा गौतम द्वारा किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
