भीलवाड़ा: संपर्क पोर्टल के लंबित मामलों पर सख्त कलेक्टर जसमीत सिंह संधू
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और बिजली विभाग के बेहतर काम की तारीफ की।

तस्वीर में अधिकारी भीलवाड़ा में बुजुर्ग महिला को घर के बाहर प्रमाण पत्र सौंपते हुए।
भीलवाड़ा, 1 अक्टूबर। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। अधिक पेंडेंसी वाले विभागों से लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने आमजन से संबंधित शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता बरती जाए और शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने निस्तारित प्रकरण से संबंधित फोटो जारी करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर पेंडेंसी कम करने तथा निस्तारित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर बेहतर कार्य करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यों की सराहना की। उन्होंने अन्य विभागों को भी संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर विकास न्यास सचिव श्री सालुंखे गौरव रविंद्र, जिला परिषद सीईओ श्री चंद्रभान सिंह भाटी, नगर निगम आयुक्त श्री कमल सिंह यादव समेत समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
