भीलवाड़ा, 24 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री जसमीत सिंह संधू ने नगर निगम तथा जिले की नगर पालिकाओं में महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) के निर्देशानुसार नगर निगम के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को रिटर्निंग अधिकारी तथा उपखण्ड अधिकारी भीलवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका आसीन्द के लिए उपखण्ड अधिकारी आसीन्द को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार आसीन्द को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार गुलाबपुरा के लिए उपखण्ड अधिकारी गुलाबपुरा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार हुरड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, गंगापुर के लिए उपखण्ड अधिकारी गंगापुर को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार सहाड़ा (मुख्यालय गंगापुर) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, हमीरगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी हमीरगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार हमीरगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बनेड़ा के लिए उपखण्ड अधिकारी बनेड़ा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बनेड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, शाहपुरा के लिए उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार शाहपुरा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जहाजपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार जहाजपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बीगोद के लिए सहायक निदेशक, लोक सेवाएँ विभाग, भीलवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार काछोला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, माण्डलगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी माण्डलगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार माण्डलगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा नगर पालिका बिजौलिया के लिए उपखण्ड अधिकारी बिजौलिया को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बिजौलिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा संबंधित अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन कार्यक्रम के अनुरूप निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही का संपादन करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story